राजू रंजन कुमार

राजू रंजन कुमार
राजू रंजन कुमार

बुधवार, 29 नवंबर 2017

हम आपके आवेदन की पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद ही यह बता पाएंगे कि आपकी साइट को योग्यता मिलेगी या नहीं. लेकिन, आप आवेदन करने से पहले कुछ चीज़ों की जांच करके यह जान सकते हैं कि आपकी साइट AdSense के लिहाज़ से उपयुक्त होगी या नहीं.
  • क्या आपके पास अपनी साइट है?
    AdSense में भाग लेने के लिए आपके पास एक अपनी साइट होनी चाहिए. शानदार सामग्री बनाने के लिए हमारी टिप्स पढ़ें, ताकि आप उपयोगकर्ताओं और विज्ञापनदाताओं का ध्यान अपनी साइट की ओर खींच सकें.
    ध्यान दें कि आप जिस साइट को AdSense के लिए सबमिट करते हैं, उसके HTML स्रोत कोड को संपादित करने की एक्सेस आपके पास होनी चाहिए. अगर आप कोई ऐसी साइट सबमिट करते हैं, जिसके स्वामी आप नहीं हैं (उदाहरण के लिए, www.google.com), तो आप साइट पर AdSense कोड नहीं रख पाएंगे और आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
  • क्या आपकी साइट हमारी कार्यक्रम नीतियों का अनुपालन करती है?
    अपना आवेदन सबमिट करने से पहले जांच लें कि आपकी साइट हमारी कार्यक्रम नीतियों का अनुपालन करती हो. ध्यान रखें कि हम किसी भी समय अपनी नीतियों में बदलाव कर सकते हैं और हमारे नियमों और शर्तों के अनुसार, उनकी ताज़ा जानकारी रखना आपकी ज़िम्मेदारी है.
  • क्या आपकी साइट कम से कम छह महीने से सक्रिय है?
    कुछ स्थानों में, आपकी साइट को कम से कम छह महीने पहले से सक्रिय होना चाहिए, हो सकता है कि तभी इसके बारे में हमारी ओर से विचार किया जाए. हमने अपने विज्ञापन नेटवर्क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और अपने विज्ञापनदाताओं और मौजूदा प्रकाशकों के हितों की रक्षा करने के लिए यह कदम उठाया है.
  • क्या आपकी आयु कम से कम 18 साल है?
    जैसा कि हमारे नियमों और शर्तों में बताया गया है, हम केवल 18 साल से अधिक आयु के आवेदकों के आवेदन स्वीकार कर सकते हैं.
जब आप तैयार हो जाएं, तो कृपया एक आवेदन सबमिट करें. हम आपके आवेदन की समीक्षा करेंगे और लगभग एक सप्ताह के भीतर आपसे ईमेल से संपर्क करेंगे.

होस्ट किए गए खातों के लिए योग्यता

AdSense ब्लॉगर और YouTube जैसे उत्पादों के साथ काम करके आपको होस्ट पार्टनर खाते बनाने की सुविधा प्रदान करता है. ब्लॉगर या YouTube के ज़रिए होस्ट किए गए AdSense खाते के लिए योग्यता पाने के लिए, पहले आपको योग्यता संबंधी आवश्यकताएं पूरी करनी होंगी. जैसे ही आपका ब्लॉग और चैनल AdSense के ज़रिए कमाई करने के लिए योग्य हो जाता है, आप एक नए AdSense खाते के लिए आवेदन करके इन उत्पादों को लिंक कर सकते हैं.
कृपया अपने Blogger या YouTube खाते के ज़रिए नए AdSense खाते के लिए आवेदन करें. ध्यान दें कि आप AdSense के आवेदन की नियमित प्रक्रिया के ज़रिए आवेदन नहीं कर सकेंगे. अधिक जानकारी के लिए, देखें: YouTube के ज़रिए AdSense के लिए साइन अप करें याअपने ब्लॉग से कमाई करें.
अगर आपने किसी होस्ट पार्टनर के ज़रिए AdSense के लिए साइन अप किया है और आप अपनी निजी नॉन-होस्ट पार्टनर वेबसाइट पर विज्ञापन दिखाना चाहते हैं, तो आपको बस एक बार आवेदन फ़ॉर्म सबमिट करना होगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें